फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The first provisional merit list will be released on 25th

Kaithal News: 25 को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

Thu, 12 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The first provisional merit list will be released on 25th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेजों में विद्यार्थी 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे लेकिन पंजीकरण करवा चुुके विद्यार्थियों का पहली मेधा सूची का इंतजार सात दिन बढ़ गया है। अब अब 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

दरअसल, उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 18 की बजाय 25 जून को जारी होगी।
विज्ञापन


विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि को ओटीपी बेस पर 17 जून तक ठीक कर सकेंगे जबकि दस्तावेजों की जांच 22 जून तक होगी।

25 जून को पहली प्रोविजनल तथा 26 जून को पहली फाइनल मेधा सूची जारी होगी। विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। निदेशालय की ओर से मंगलवार को जारी रि-शेड्यूल के अनुुसार कॉलेजों में दाखिले का दौर शुरू होगा। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नातक स्तर की दाखिला प्रक्रिया संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। ओवरऑल इंचार्ज डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है।


प्रथम लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 30 जून तक फीस जमा कर सकेंगे। 3 जुलाई को दूसरी लिस्ट जारी होगी और इसमें शामिल छात्रों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 से 7 जुलाई तय की गई है। बची हुई सीटों के लिए 9 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

कॉलेज में स्नातक स्तर के 4 संकायों में 17 कोर्सों की कुल 2445 सीटों के लिए अभी तक 2915 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
आरकेएसडी कॉलेज में आवेदकों की भीड़
कोर्स
सीटें
आवेदन

बीए
560
1426

बीए (सेल्फ फाइनेंस)
150
97

बीए (इवनिंग)
380
136

बीकॉम
160
482

बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस)
80
156

बीकॉम (इवनिंग)
220
100

बीकॉम (इवनिंग ऑनर्स)
60
90

बीएससी (फिजिकल साइंस)
140
203

बीएससी (फिजिकल साइंस SF)
120
113

बीएससी (लाइफ साइंस)
80
206

बीएससी (लाइफ साइंस SF)
80
45

बीएससी (फिजिकल एजुकेशन)
55
83

बीसीए
140
276

बीबीए
70
192

बीकॉम (टैक्सेशन)
60
18

बीकॉम (इंश्योरेंस)
60
19

बी-वोकेशनल
30
6

कुल आवेदन : 2915
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed