फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The first merit list of graduates will be released on 26th

Kaithal News: स्नातक की पहली मेधा सूची 26 को लगेगी

Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The first merit list of graduates will be released on 26th
कैथल। स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब विद्यार्थियों को दाखिले के लिए जारी होने वाली पहली मेधा सूची का इंतजार है। यह 26 जून को जारी होगी। इससे पहले कॉलेजों की ओर से अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। मंगलवार शाम तक आवेदकों ने अपने दाखिला आवेदन फार्म में ओटीपी के आधार पर संशोधन की कार्रवाई की।
विज्ञापन


अब 23 जून को फाइनल आवेदक सूची जारी की जाएगी। यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। ताकि पता चल सके कि कौन आवेदक मेरिट सूची के लिए पात्र है। इसके अलावा फाइनल मेधा सूची से पहले 25 जून को प्रोविजनल मेधा सूची भी जारी की जाएगी। इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा आवेदन आरकेएडसी कॉलेज में : जिले के सबसे आवेदन आरकेएसडी कॉलेज में आए हैं। कल तक 3276 अभ्यर्थियों ने चार संकायों के कुल 17 कोर्स की 2445 सीटों के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन किया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं ने भारी उत्साह दिखाया है। कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि प्रथम वर्ष में विभिन्न 9 स्ट्रीमों के लिए कुल 1560 सीटें उपलब्ध हैं, जिनके लिए 1567 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

उन्होंने बताया कि बीए की 400 सीटों के लिए 724 छात्राओं ने पंजीकरण किया है। इसके अलावा, बीए सेल्फ फाइनेंस की 160 सीटों के लिए 116 छात्राओं ने, बीए सांध्यकालीन सत्र की 240 सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए 20 छात्राओं ने, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 180 सीटों के लिए 264 छात्राओं ने, बीकॉम इवनिंग सेल्फ फाइनेंस की 160 सीटों के लिए 26 छात्राओं ने, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन सेल्फ फाइनेंस की 60 सीटों के लिए 106 छात्राओं ने, बीएमसी सेल्फ फाइनेंस की 60 सीटों के लिए 9 छात्राओं ने, बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस की 60 सीटों के लिए 142 छात्राओं ने, तथा बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस की 240 सीटों के लिए 160 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

बीए, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन सेल्फ फाइनेंस, और बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस में छात्राओं की रुचि विशेष रूप से अधिक देखी गई। छात्राओं की सहायता के लिए कालेज में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया था।

उधर, श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज में प्रथम वर्ष लिए आवेदन के अंतिम दिन तक बीए में दाखिले के लिए 240 आवेदन आए हैं। बीए गणित में दाखिले के लिए 10 आवेदन तथा बीकाम प्रथम वर्ष के लिए 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

आरकेएसडी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की चार संकायों के कुल 17 कोर्स की 2445 सीटें हैं। इसमें से 1976 आवेदनकर्ताओं ने महाविद्यालय को प्रथम पसंद के रूप में चुना है।


अब 25 जून को प्रथम सूची एवं सुधार के बाद 26 जून को प्रथम सूची जारी हो जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 30 जून तक फीस भरेंगे। 03 जुलाई को दूसरी सूची लगेगी। इसमें शामिल अभ्यार्थियों के लिए फीस भरने की तिथि 4-7 जुलाई रहेगी। बकाया सीटों पर 09 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed