फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The father saluted and said he was proud of his son's sacrifice

Kaithal News: पिता सैैल्यूट कर बोले बेटे के बलिदान पर गर्व

Thu, 11 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The father saluted and said he was proud of his son's sacrifice

विज्ञापन
कैथल। पिता दलबीर ने कहा कि बेटे की बलिदान पर गर्व है। उन्होंने अपने बेटे को सैल्यूट किया। बाद में सेना के अधिकारी एलए सिंघा ने बलिदानी नरेंद्र के पिता को तिरंगा भेंट किया। संवाद

कुछ समय पहले नरेंद्र के दो मामा का हुआ निधन

कैथल। नरेंद्र के बलिदान की खबर मिलने के बाद उनकी मां रोशनी देवी कई बार बेहोश हुईं। रोशनी देवी ने कुछ दिनों पहले ही अपने दो भाइयों को खोया था, और वह उस सदमे से अभी उबर भी नहीं पाई थीं कि उनके बेटे के बलिदान की खबर आ गई। मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद घर पर डॉक्टर को बुलाना पड़ा था।
विज्ञापन


पिता दलबीर सिंह ने बताया कि बेटे का जाना एक पिता के लिए बड़ा दुख है, लेकिन इस बात का गर्व है कि उसका बलिदान देश के लिए हुआ। रविवार को नरेंद्र से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उसने फसल के बारे में पूछा था और दो भैंस खरीदने की बात भी कर रहा था। उसने अपनी दोनों बहनों के बारे में भी जानकारी ली। मां से उसने कहा था कि छुट्टी आने पर ग्रिल और पेंट का जो काम है, उसे पूरा करवाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed