फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The fate of the candidates was imprisoned in the EVM

प्रत्याशियों की िकस्मत ईवीएम में हुई कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates was imprisoned in the EVM
आईटीआई बूथ पर लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : Kaithal
कैथल। नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका व राजौंद के चेयरपर्सन व 62 पार्षदों के लिए रविवार को मतदान शांतिपूर्वक हुआ। जिले में 151 बूथों पर एक लाख 47 हजार 77 मतदाताओं में से एक लाख आठ हजार 120 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कैथल शहर में एक लाख 6 हजार 298 में से 77 हजार 317 लोगों ने वोट डाले। चीका नगर पालिका के 28 हजार 255 मतदाताओं में से 20 हजार 904 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। राजौंद में 12 हजार 554 में से 9899 मतदाताओं ने वोट डाले। नगर परिषद कैथल में 72.7, चीका में 74.1 और राजौंद में 78.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

सुबह छह बजे मॉक पोल के बाद सात बजे मतदान शुरू हुआ। कैथल शहर में सुबह ही लोग बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए। रेलवे लाइन पार के इलाके में सुबह सात बजे ही मतदाता लाइनों में लगे नजर आए। आईजी स्कूल में वार्ड नंबर नौ में भाजपा नेता अरुण सर्राफ, पूर्व डीएम एग्रो एलएम नरुला सहित कई गणमान्य लोग सुबह के समय वोट डालने पहुंचे। अंबाला रोड पर ही हिंदू कन्या महाविद्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे तक 20 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। यहां राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने वोट डाला।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग ने राजकीय कन्या विद्यालय सहित दर्जनों बूथों का दौरा किया। कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श थरेजा भी कई बूथों का दौरा करते हुए नजर आईं। आप प्रत्याशी नीलम गुप्ता ने भी कई वार्डों का दौरा किया। जाट स्कूल में सुबह समयानुसार मतदान शुरू हुआ। यहां दिव्यांगों के लिए व्यवस्था नहीं थी। बाद में यहां व्हील चेयर लाई गई। आईजी कॉलेज में शांतिपूर्वक मतदान रहा। जिला प्रशिक्षण संस्थान में सुबह आठ बजे तक ही लंबी लाइनें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई बूथ में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां कुछ वोटों को लेकर विवाद हुआ, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर शांत किया। राजकीय कन्या विद्यालय जाखौली अड्डा में मतदान केंद्र में घुसने को लेकर विवाद हुआ। एसएचओ रोहताश ने लोगों को बाजू पकड़कर बाहर निकाला। मार्केट कमेटी बूथ में फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद हुआ। यहां पार्षद पद के उम्मीदवार प्रदीप ने एक महिला पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। पुलिस कर्मचारियों ने मामले को शांत किया।
देवीगढ़ में वार्ड 14 के बूथ में ईवीएम खराब हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। बाद में ईवीएम की खराबी ठीक हो गए। यहां भी फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आईं। यहां चेयरपर्सन उम्मीदवार प्रतिनिधि डा. पवन थरेजा व पाला राम सैनी भी पहुंचे। विधायक लीला राम ने कई बूथों का दौरा किया। उन्होंने वार्ड नंबर 16 के स्कूल नंबर चार के बूथ में मतदाताओं से बातचीत की। वहीं चंचलगिरी आश्रम में मतदान शांतिपूर्वक रहा। अर्जुन नगर में बूथ में वोट डालने को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसे बाद में सुलझा लिया गया।
सुहावने मौसम में बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
मतदान के दिन रविवार को सुबह से ही बादल छाए थे। सुहावने मौसम में सुबह के समय से ही मतदान को लेकर उत्साह रहा। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग में सुबह नौ बजे तक ही 20 से 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर एक बजे तक कैथल शहर में 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं तीन बजे तक यह 60 प्रतिशत को पार कर गया। तीन बजे से पांच बजे तक मतदान की गति धीमी दिखाई दी। इसके बाद अंतिम घंटे में सायं छह बजे तक मतदान में फिर तेजी दिखाई दी। हालांकि छह बजे तक मतदान का समय था। लेकिन चार बूथ ऐसे थे, जहां कुछ मतदाता लाइन में लगे थे। एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि सायं छह बजे के बाद तीन से चार बूथों में ही लाइन लगने की रिपोर्ट मिली थी। सायं साढ़े छह बजे तक सारा मतदान हो गया।

शांतिपूर्वक हुआ मतदान : डॉ. तेतरवाल
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल और रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हुआ। किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं हुई। जिले के लोग बधाई के पात्र हैं। अब 22 जून को सुबह सात बजे मतगणना होगी। मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed