{"_id":"66c916ac92668b19c104fd54","slug":"the-fate-of-my-hut-will-be-revealed-today-but-the-devotees-got-emotional-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459040-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे.... पर भावुक हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे.... पर भावुक हुए श्रद्धालु
Sat, 24 Aug 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
सीवन। नगर में चल रही प्रभातफेरियों की शृंखला में शुक्रवार को नानकू सैनी के निवास पर किया। आयोजन हुआ। समिति के सदस्य मोंटी कामरा व हरदीप नागपाल ने बताया कि प्रभातफेरी में सुबह के समय जब ठाकुर जी की ध्वजा लेकर श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा की तो पूरे नगर का वातावरण कृष्णमय हो गया। इस मौके पर पेश किए गायक सिमरन धीमान के भजन- मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे.... पर भावुक श्रद्धालु हो गए।
प्रभातफेरी स्थल पर पहुंचने पर ठाकुर जी की ध्वजा का श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी का आरंभ गणेश वंदना से किया। इसके बाद भजन गायकों ने समा बांध दिया। कई भजनों पर श्रद्धालुओं ने नाचकर खुशी व्यक्त की।
भजन गायक महावीर राणा के भजन कान्हा ओ कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार, संजय आहूजा के भजन रामा रामा रटते रटते बीती उमरिया सारी.. ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद आरती की व प्रसाद वितरित किया। शनिवार की प्रभातफेरी दीपा कथूरिया की ओर से श्री कृष्ण कृपा मन्दिर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सोना राम, नरेंद्र सैनी, महिंद्र सैनी, विवेक सैनी, छोटू सैनी, ओम प्रकाश, सतनाम मदान, शक्ति शर्मा, रघु, मोनू व अन्य मौजूद रहे। संवाद