फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The farmer leaders who came to protest were detained by the police

सांसद के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे भाकियू नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The farmer leaders who came to protest were detained by the police
आरकेएसडी कॉलेज में आपातकाल के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद के पहुंचने की सूचना पर कॉलेज के बाहर विरोध करने पहुंचे भाकियू नेता होशियार प्यौदा सहित अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी के बाद हिरासत में लिए गये किसान नेताओं को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में शुक्रवार को सांसद नायब सैनी को एक कार्यक्रम में पहुंचना था, जिसकी सूचना मिलने पर भाकियू के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह प्यौदा, महावीर सिंह नरड़, नरेंद्र माघो माजरी व एक अन्य किसान विरोध करते हुए आरकेएसडी संध्याकालीन कॉलेज के गेट पर बैठ गए, जहां उन्हें समझाने के लिए एसएचओ सिटी शिवकुमार पहुंचे, लेकिन किसान नेता नहीं माने। इसके बाद डीएसपी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सभी गेट के साइड में बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से जबरन उठाया और पुलिस की बस में बैठाकर थाना शहर में ले जाया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। उधर, होशियार सिंह प्यौदा व अन्य की हिरासत के बाद मौके पर मनजीत करोड़ा व एक अन्य साथी पहुंचा। पुलिस ने उन दोनों को भी हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इसके बाद किसानों की गाड़ी को भी पुलिस थाने ले जाया गया। एसएचओ सिटी शिव कुमार ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed