{"_id":"68bb4444b621e083bb06cb76","slug":"the-failure-of-the-bjp-government-exposed-the-decline-of-education-surjewala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-732390-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की नाकामी से शिक्षा का पतन उजागर : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की नाकामी से शिक्षा का पतन उजागर : सुरजेवाला
Sat, 06 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रेस नोट जारी कर उन्होंने कहा कि लगातार छठे वर्ष एनआईआरएफ की ओवरऑल टॉप-100 रैंकिंग में हरियाणा का कोई भी सरकारी संस्थान जगह नहीं बना सका, जो भाजपा सरकार की नाकामी का सबूत है।
सुरजेवाला ने बताया कि निजी विश्वविद्यालयों में महर्षि मार्कंडेश्वर 85वें और मानव रचना 96वें स्थान पर हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र 85वें स्थान पर खिसक गया है, आईआईएम रोहतक 12वें से 19वें स्थान पर आ गया। उन्होंने कहा कि यह गिरावट राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में आई भारी कमी को दर्शाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों ने सरकारी संस्थानों को उपेक्षित कर दिया है। फंड की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद आदि के कारण विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। संवाद