{"_id":"63bc6ec4c3a26c147655345b","slug":"the-faces-of-the-characters-blossomed-when-the-key-was-found-kaithal-news-knl132959610","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आशियानों की मिली चाबी तो खिले पात्रों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आशियानों की मिली चाबी तो खिले पात्रों के चेहरे
विज्ञापन
06-राजौंद। नगर पालिका परिसर में पीएम योजना के पात्र लोगों को चाबी सौंपने की औपचारिकता पूरी करते हु?
- फोटो : Kaithal
राजौंद। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने सोमवार को राजौंद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 100 मकानों की चाबी उनके मालिकों को सौंपी। इस दौरान 115 नए पात्रों को उनके खाते में पहली किस्त भेजी गई।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम का सपना है कि कोई व्यक्ति बिना घर के न रहे। इसी कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प गरीब का उत्थान करते हुए उन्हें सामाजिक संरक्षण देना सुनिश्चित करना है। राजौंद में सौ लाभार्थियों को पूरे मकान व 115 नए पात्रों के खाते में मकान निर्माण की पहली किस्त जारी हो चुकी है।
राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजौंद में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 775 पात्र परिवार शामिल हो चुके हैं, जिन्हें अपना मकान बनाने के लिए अब तक सात करोड 20 लाख रुपये की राशि दी गई हैं। सोमवार को भी एक करोड़ 15 लाख की राशि पहली किस्त के तौर पर पात्र परिवारों को दी जा रही है, जो भाजपा की गरीब, वंचित और जरूरतमंद के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस अवसर पर राजौंद में उप दमकल केंद्र का लोकार्पण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बस शेल्टर व सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि राजौंद की बहुत पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। कस्बे व साथ लगते गांवों में किसी भी कारण से होने वाली आगलगी से आमजन को होने वाली हानि को रोकने के लिए कैथल या साथ लगते जिलों से दमकल गाड़ियां आती थी। हमने इस समस्या का समाधान करते हुए नगर पालिका राजौंद में उप दमकल केंद्र को आज स्थापित किया है। इसमें दो गाड़ियां 24 घंटे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस व्यवस्था से आमजन के साथ-साथ किसानों को किसी भी प्रकार से होने वाली हानि को रोका जा सकेगा।
कमलेश ढांडा ने कहा कि राजौंद में होने वाले विकास कार्यों को लेकर नया साल महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री से मंजूर हो चुके राजौंद के 51 विकास कार्यों को करवाने के लिए 8 करोड़ 15 लाख की राशि पालिका को दिलवाने की प्रयास अंतिम चरण में है। हाल ही में तीन सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दो करोड 10 लाख रूपए की राशि मंजूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजौंद में एसटीपी बनाने और गलियों में लाइन बिछाने के लिए 50 करोड़ 11लाख 16 हजारकी राशि मंजूर हो चुकी है,जिस पर इस साल में काम शुरू होगा। इसी प्रकार राजौंद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम शुरू होगा, जिसपर 34 करोड़ 23 लाख 81 हजार की राशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, पालिका चेयनमैन बबीता, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, महामंत्री सुशील पांचाल, पार्षद विकास राणा, जोनी देवी, अंजु, जोनी राणा,बिजेंद्र सिंह, कर्मवती, अनुराग, संजय, प्रोमिला,राजबीर सिंह, हरकिरण कौर, अशोक कुमार, कुलविंद्र राणा, महेंद्र शर्मा, महिपाल शर्मा, कमल राणा,बलविंद्र राणा, पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।