फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The examinees said - the main examination of the morning session was difficult

परीक्षार्थी बोले- सुबह के सत्र की मुख्य परीक्षा रही कठिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The examinees said - the main examination of the morning session was difficult
The examinees said - the main examination of the morning session was difficult - फोटो : Kaithal
जिले में बने 34 परीक्षा केंद्रों पर एचसीएस की परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। सुबह और शाम के सत्र में 9981 में से 4481 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 5500 ने परीक्षा दी। परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 55.60 रहा। परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र वास्तव में एचसीएस के स्तर का बताया। उन्होंने कहा कि सुबह के सत्र की मुख्य परीक्षा मुश्किल रही, जबकि दोपहर बाद की परीक्षा अपेक्षाकृत आसान रही।
विज्ञापन

इस बार सुरक्षा के प्रबंध तो पहले की अपेक्षा मजबूत रहे, लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों को लेकर केंद्रों के बाहर काफी ढील दिखाई दी। कुछ केंद्रों पर जैमर भी सही ढंग से काम नहीं कर पाए। आरकेएसडी कॉलेज में बने केंद्र में दौरे के दौरान डीसी और एसपी ने जब जांच में लगे कर्मचारियों को बिना मास्क के देखा तो उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और तुरंत मास्क पहनने के लिए कहा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान डीसी प्रदीप दहिया, एसपी लोकेंद्र सिंह और सीटीएम अमित कुमार ने इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरकेएसडी कॉलेज, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और हैरिटेज पब्लिक स्कूल में बने केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों में लगे जैमर और सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा। उड़नदस्तों की ओर से सभी केंद्रों की जांच निरंतर की गई। लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की जांच का कार्य पांच चरणों में पूरा किया गया। प्रथम चरण में केंद्र के मुख्य द्वार पर रोल नंबर की जांच की गई। दूसरे चरण में महिला और पुरुषों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। तीसरे चरण में आंखों को स्कैन किया गया। उसके बाद आधार कार्ड बेस्ड हाजिरी लगवाई गई। अंतिम चरण में परीक्षा केंद्र में बने हॉल में हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लेने का कार्य किया गया।
लिखित परीक्षा के दौरान सुबह और सायं के सत्र में परीक्षार्थी तो वही रहे, लेकिन उनके प्रश्न पत्र बदले गए। जानकारी के अनुसार सुबह के सत्र में संविधान, सामान्य ज्ञान और तकनीकी सवाल पूछे गए। दूसरी ओर सायंकालीन सत्र में हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न ज्यादातर रहे।

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर निगरानी रखी। कोरोना से बचाव के नियमों का भी पालन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed