{"_id":"67cb550b12fe95b74806fcbe","slug":"the-enthusiasm-of-falgun-is-visible-in-the-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-597257-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजार में दिख रहा फाल्गुन का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजार में दिख रहा फाल्गुन का उत्साह
Sat, 08 Mar 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी 14 मार्च को मनाए जाने वाले होली व धुलेंडी पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इस उपलक्ष्य में तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार स्प्रे वाले रंग को लोग जमकर खरीद रहें हैं। आगामी 13 व 14 मार्च को प्रदेश में होली व धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। बच्चे बाजार में रंग ए गुलाल पिचकारियां को पहली पसंद बना रहे हैं। बाजार में फाल्गुन का उत्साह दिखाई देने लगा है।
होली को लेकर बाजार में पिचकारी, अबीर-गुलाल और रंगों की दुकानें सज चुकी है। रंग-बिरंगी पिचकारियां बच्चों को अपनी ओर लुभाएंगी। 10 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। शहर से लेकर गांव क्षेत्र के बाजारों में होली का उत्साह दिख रहा है। बाजार में दुकानों पर पिचकारी, अबीर-गुलाल और रंगों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है, जो लोगों की होली को रंगीन बनाएंगी। बाजार में इन दिनों सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगी पिचकारियां बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो निश्चित रूप से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
युवाओं के लिए भी तमाम तरह के गुलाल सिलिंडर, रंगीन स्प्रे, सुगंधित अबीर और गुलाल भी उपलब्ध है। गोला बाजार में पिचकारी विक्रेता सूरज और दीपक ने बताया कि बाजार में तरह-तरह के पिचकारी मौजूद हैं। जिसमे प्रेशर गन, पिट्ठू पिचकारी, पाइप वाली पिचकारी, मुखौटा बाल आदि पिचकारी उपलब्ध है जो बच्चों के खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही अबीर गुलाल भी उपलब्ध है।