फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Electricity Consumers' Forum opposed the government's move to privatize the power sector.

Kaithal News: बिजली उपभोक्ता मंच सरकार के बिजली निजीकरण का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The Electricity Consumers' Forum opposed the government's move to privatize the power sector.
ढांड। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा, जो ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है, की ऑनलाइन बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान इन्द्र सिंह मलिक ने की, जबकि संचालन राज्य सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने किया। जिला संयोजक राजकुमार सारसा ने बताया कि बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों और कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग एग्री डिस्कॉम बनाने, गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने के लिए समानांतर लाइसेंस संबंधी आवेदन, स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली तथा बिजली निजीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच सरकार के इन निर्णयों का पुरजोर विरोध करेगा। इसके तहत 6 और 7 अगस्त को जिला उपायुक्तों एवं बिजली अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा, बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा घोषित 11 से 13 अगस्त की हड़ताल का समर्थन करते हुए उसमें सक्रिय भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि बिजली आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है और इसे निजी कंपनियों के मुनाफे का साधन नहीं बनाया जा सकता। उनका आरोप है कि निजी कंपनियों का उद्देश्य केवल लाभ कमाना है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed