फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The election of the Vice President was postponed indefinitely due to lack of quorum.

Kaithal News: कोरम पूरा न होने से उपाध्यक्ष का चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Sat, 22 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The election of the Vice President was postponed indefinitely due to lack of quorum.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को होने वाला चुनाव आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। निर्धारित समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन दोनों गुटों में से एक भी पार्षद नगर पालिका कार्यालय नहीं पहुंचा, जिसके चलते चुनाव अधिकारी को स्थगन की घोषणा करनी पड़ी। इस घटना ने कलायत की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पार्षद—रेनू धानिया, कविता कांसल और महिपाल बैरागी—दावेदार के रूप में सामने आए थे। तीनों ही दावेदार भाजपा समर्थित हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व चाहता था कि चुनाव मतदान के बजाय सर्वसम्मति से पूरा किया जाए, जिसके लिए लगातार कोशिशें भी चल रही थीं। लेकिन पार्षदों के दो गुटों में बंटी तेज गुटबाजी के कारण सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक गुट के पार्षद चुनाव से ठीक पहले पहाड़ों की ओर भ्रमण पर निकल गए, जिससे मतदान की संभावना स्वतः समाप्त हो गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों गुटों की सामूहिक अनुपस्थिति सर्वसम्मति बनाने के लिए चल रही जोड़-तोड़ और दबाव की रणनीति का ही परिणाम है। पार्षदों ने जानबूझकर चुनाव टालने के लिए अनुपस्थित रहना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की रणनीति क्या

चुनाव टलने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक खींचतान और तेज होने की संभावना है। यह स्थिति सत्ताधारी दल के भीतर मजबूत तालमेल की कमी को भी उजागर करती है। उपाध्यक्ष पद के दावेदार अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सीधे संपर्क में जुट गए हैं।


नगर पालिका सचिव ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी, जिसकी सूचना सभी पार्षदों को दे दी जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें भाजपा आलाकमान की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed