फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The effect of sunlight was reduced due to strong wind

Kaithal News: तेज हवा से धूप का असर रहा कम

Mon, 01 Apr 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The effect of sunlight was reduced due to strong wind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार अल सुबह से मौसम में बदलाव हुआ। दिनभर धूल भरी 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज चल रही हवा से धूप का असर कम रहा।

आसमान में बादलों के चलते तापमान में थोड़ी राहत रही। तेज हवाओं के चलते सड़कों व गलियों में धूल उड़ती हुई दिखाई दे रही थी। कई जगहों पर वृक्षों के पत्ते भी सड़कों पर उड़ते दिखाई दिए।

सड़कों पर लगे खंभों व दुकानों के आगे लगे पोस्टर, स्टैंडी व बैनर हवाओं में उड़ते हुए दिखाई दिए। उधर, मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक लाख से अधिक हेक्टेयर में गेहूं की बुआई ः जिले में एक लाख 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल खड़ी है। इसमें ज्यादातर गेहूं पकने के कगार पर है। ऐसे मौसम में आसमान में छाए बादल किसानों की धडक़न बढ़ा रहे हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।

इसके बाद दिन में भी बादलों और धूप की आवाजाही हो रही है। किसान राजेश कुमार, गुरिंद्र, नरेंद्र, सतपाल ने बताया कि इन दिनों की वर्षा होती है तो इससे गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।

आगामी एक सप्ताह तक बादल रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना है। इसके अलावा आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

- डॉ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed