फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The district administration is busy preparing for collective awareness about yoga

Kaithal News: योग के लिए सामूहिक चेतना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The district administration is busy preparing for collective awareness about yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों में योग के प्रति सामूहिक चेतना जागृत करने के लिए आगामी 26 मई से डीपीई (शारीरिक शिक्षा निदेशक) एवं पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ होगा। यह जानकारी सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने दी।

वह लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं, वॉलंटियर्स, एनएसएस और एनसीसी को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले आयुष विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल और महानिदेशक संजीव वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 26 और 28 मई को स्टेडियम व व्यायामशालाओं में डीपीई व पीटीआई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 से 6 जून तक जिले के सभी स्कूलों में योग विशेषज्ञों, योग सहायकों और योग समितियों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 12 से 18 जून तक जिला व खंड स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों, सभी विभागों के कर्मचारी, सरपंच, पंच, निर्वाचित प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, एनसीसी कैडेट्स आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा।20 जून को फाइनल रिहर्सल की जाएगी और जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन होगा। वहीं, 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।अंत में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला भी उपस्थित रहीं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए संस्थाओं के साथ बैठक कल
कैथल। महानिदेशक आयुष हरियाणा एवं जिला प्रशासन कैथल के तत्वावधान में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने दी।

उन्होंने बताया कि योग दिवस की तैयारियों को लेकर 21 मई को जिले की योग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं—पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, सेवा भारती, महिला पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग तथा महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला नागरिक अस्पताल में योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के संदर्भ में ली जाएगी।


डॉ. शकुंतला ने बताया कि 26 मई 2025 से पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक) एवं डीपीई (शारीरिक शिक्षा निदेशक) के लिए ब्लॉक स्तर पर योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए जिले के छह ब्लॉकों—कलायत, राजौंद, पूंडरी, ढांड, सीवन और गुहला—तथा जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों के लिए आयुष विभाग द्वारा नोडल अधिकारी और आयुष योग सहायकों की नियुक्ति कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed