फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The development of the city will be done with five crores

पांच करोड़ से होगा शहर का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The development of the city will be done with five crores
शहर में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक लीला राम की मांग पर 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जिससे शहर में गलियों, नालियों, चौपालों से लेकर बड़े सार्वजनिक कार्य करवाए जाएंगे। विधायक ने कुछ समय पहले शहर की कई कालोनियों में जाकर कच्ची गलियों का सर्वे किया था। जिसके लिए अब ग्रांट जारी हो गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा जारी की जाने वाली राशि के लिए विशेष कोड लगता है। पहले से करीब दस करोड़ रुपये की राशि के लिए कोड लगा हुआ है। जो राशि जारी हो गई थी। इसमें से लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से टेंडर लगाए जा चुके हैं। शेष राशि के लिए भी जल्द ही टेंडर लगाए जाने का अनुमान है। अब नए कोड के तहत कैथल नगर परिषद को 5 करोड़ रुपये की राशि मिली है। जिससे शहर में सार्वजनिक कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में इस समय स्ट्रीट लाइट व कई कालोनियों में गलियों की है खराब हालत
शहर में इस समय स्ट्रीट लाइट खराब हैं। साथ ही कई कालोनियों में सड़कें व गलियां कच्ची हैं। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक लीला राम ने कहा कि उन्होंने कैथल शहर व गांवों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से ग्रांट की मांग की थी। इससे पहले उन्होंने कई वार्डों का दौरा करके पता लगाया था। कई गलियां कच्ची हैं। खराब मौसम में लोगों को वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। साथ ही कई गलियों में नालियों सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाने हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांग पर 5 करोड़ रुपये की राशि कैथल शहर के लिए स्वीकृत की है। जिसमें सार्वजनिक कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समान विकास के सपने को साकार कर रहे हैं। शहर में सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पहले से स्वीकृत सीएम ग्रांट से भी जल्द से जल्द विकास कार्य अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ही ज्वाइन किया है। अभी इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं हैं। विधायक जी ने जानकारी दी है तो जल्द ही यह राशि मिल जाएगी। नियमानुसार इसके माध्यम से शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed