फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The death of the bull due to the current coming in the pole of the street light

स्ट्रीट लाइट के खंभे में आए करंट से नंदी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The death of the bull due to the current coming in the pole of the street light
शहर में स्ट्रीट लाइटों और पार्कों में बदहाल तार की व्यवस्था अब जानलेवा बनती जा रही है। सेक्टर 18 में एक व्यक्ति की मौत, ढांड रोड पर दो गायों की मौत के बाद सोमवार रात को अनाज मंडी में भी एक नंदी की स्ट्रीट लाइट के खंभे में आए करंट के कारण मौत हो गई। पुलिस कर्मी और समाजसेवियों ने इसे उठाकर पास में ही खाली पड़ी जगह में दबाया। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा।
विज्ञापन

विदित रहे सेक्टर 18 में पिछले माह एक व्यक्ति की स्ट्रीट लाइट के खंभे में आए करंट के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले सप्ताह ही विधायक आवास के सामने ढांड रोड पर इसी प्रकार से स्ट्रीट लाइट के खंभे में आए करंट से दो गायों की मौत हो गई थी। सोमवार की रात को नई अनाज मंडी में एक नंदी की भी स्ट्रीट लाइट के खंभे में आए करंट के कारण मौत हो गई। यह दोपहर तक वहीं पड़ा रहा। बाद में पुलिस कर्मी सुनील संधू व अन्य समाजसेवी पहुंचे और उस नंदी को उठाकर पास में ही खाली पड़ी जगह में दफन किया।
विज्ञापन

उधर, शहर में मुख्य मार्गों सहित पार्कों में तार की जर्जर हालत है। कई जगहों पर तार नंगी पड़ी हुई हैं। जिस कारण ओर भी बड़े हादसे हो चुके हैं। शहर में यह तीसरा हादसा है। इसके बावजूद भी नगर परिषद के अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही। न जाने कब तक प्रशासन इन हादसों पर आंखें बंद किए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के नवनियुक्त ईओ रविंद्र कुहाड़ का कहना है कि उन्होंने अभी ज्वाइन किया है। बुधवार को पता करवाएंगे कि क्या समस्या है।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि जिस भी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी वे निर्देश जारी कर रहे हैं कि इन तार को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed