फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The consecration of the 21-foot-tall Hanuman statue at Rambagh in Kalayat.

Kaithal News: कलायत के रामबाग में 21 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

Thu, 20 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The consecration of the 21-foot-tall Hanuman statue at Rambagh in Kalayat.
19केएलटी1: पंचमुखी हनुमान जी की निकाली जा रही शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। रामबाग परिसर में बुधवार को 21 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान जी की विशाल, अद्भुत और अलौकिक प्रतिमा का भव्य स्थापना समारोह अत्यंत श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। मूर्ति की स्थापना से पहले पंचमुखी हनुमान जी के श्रीविग्रह की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई, जो देखते ही देखते एक विराट आध्यात्मिक उत्सव में बदल गई। पूरा शहर ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से एक दिव्य वातावरण में डूब गया।

शोभायात्रा की शुरुआत महाराजा अग्रसेन पार्क से हुई। मूर्ति को विशेष सजे हुए रथ पर विराजमान कर रेलवे रोड, कपिल मुनि रोड, कपिल मुनि मंदिर मार्ग, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए रामबाग तक लाया गया। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। दुकानदारों और नागरिकों ने कई स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था कर भक्तिमय माहौल को और बढ़ाया।
विज्ञापन


हजारों महिलाओं ने गीतों, भजनों और नृत्य के माध्यम से भक्ति का अनूठा रंग भरा। शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी अत्यंत मनमोहक रही और लोगों की आस्था का केंद्र बनी रही। किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुत विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने श्रद्धा और मनोरंजन का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में झांकियों का स्वागत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में प्रधान राधेश्याम भट्ट, कैशियर नंबरदार संजय सिंगला, राजेश जैस्ट, धर्मपाल धीमान, भूपेंद्र कंसल बिट्टू, सुशील वर्मा, धर्मवीर फौजी, गोपाल वर्मा, जसवीर राणा, रवि प्रकाश, संजीव धीमान, विशाल शांडिल्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, सभी नगर पार्षद, मार्केट कमेटी अध्यक्ष समेत अनेक सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


कलायत के श्मशान घाट की राज्य स्तर पर पहचान

कलायत के रामबाग श्मशान घाट की पहले से ही राज्य स्तर पर पहचान है। परिसर में 21 फीट ऊंची भगवान शिव प्रतिमा, नंदी, मां काली, शिवलिंग, देव लोक, स्वर्ग लोक और वैतरणी नदी की प्रतिकृतियां स्थापित हैं। अब लगभग 10 लाख रुपये की लागत से तैयार पंचमुखी हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई है। संस्थान द्वारा सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

19केएलटी1: पंचमुखी हनुमान जी की निकाली जा रही शोभा यात्रा

19केएलटी1: पंचमुखी हनुमान जी की निकाली जा रही शोभा यात्रा

19केएलटी1: पंचमुखी हनुमान जी की निकाली जा रही शोभा यात्रा

19केएलटी1: पंचमुखी हनुमान जी की निकाली जा रही शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed