{"_id":"68d301ca919956971a07fe1e","slug":"the-condition-of-the-bus-stand-parks-is-bad-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138277-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस स्टैंड के पार्कों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस स्टैंड के पार्कों की हालत खराब
Wed, 24 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
31 कैथल में नये बस स्टैंड के पार्क में फैली गंदगी संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बस स्टैंड परिसर में बने दोनों पार्क बदहाली के शिकार हो चुके हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ये पार्क अब सफाई व्यवस्था ठप होने और लापरवाही के चलते यात्रियों की परेशानी का कारण बन गए हैं। बारिश के दौरान यहां चारों ओर पानी भर जाता है, जिससे यात्रियों को बैठने और विश्राम करने में भारी दिक्कत होती है।
पार्कों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और बदबूदार माहौल के कारण लोग वहां रुकना तक पसंद नहीं करते। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने सवाल उठाया कि जब देखरेख ही नहीं करनी थी तो लाखों रुपये खर्च क्यों किए गए।
स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने प्रशासन से नियमित सफाई अभियान चलाने और सफाईकर्मियों की तैनाती की मांग की है। लोगों का कहना है कि पार्क में कूड़ेदान लगाए जाएं और वहां उचित देखभाल की व्यवस्था हो, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। विक्रम ने बताया कि पिछले दो-तीन सालों से पार्क की सुध तक नहीं ली गई। वहीं, रमेश ने कहा कि शिकायत करने पर प्रशासन केवल आश्वासन देता है, मगर कार्रवाई नहीं करता। सफाईकर्मियों की गैरमौजूदगी और अव्यवस्थित प्रबंधन के चलते पार्क धीरे-धीरे कचरा स्थल में तब्दील हो गया है। सुधीर ने कहा कि सफाई न होने से यात्रियों को बस का इंतजार करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गंदगी और दुर्गंध के बीच बैठना मजबूरी बन गया है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मांग की है कि प्रशासन नियमित सफाई अभियान चलाए, कूड़ेदान लगाए और उचित देखभाल की व्यवस्था करे।