फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The company failed to repair the faulty refrigerator within the warranty period; the Consumer Commission ordered repair and compensation.

Kaithal News: वारंटी अवधि में खराब फ्रिज नहीं कर सकी कंपनी ठीक, उपभोक्ता आयोग ने दिए मरम्मत व मुआवजे के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The company failed to repair the faulty refrigerator within the warranty period; the Consumer Commission ordered repair and compensation.
कैथल। जिला उपभोक्ता आयोग ने वारंटी अवधि के दौरान खराब हुए रेफ्रिजरेटर की नि:शुल्क मरम्मत नहीं करने पर कंपनी को ठीक करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता की असुविधा के लिए 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुपालन के लिए 45 दिन का समय निर्धारित किया गया है। तय अवधि में आदेश का पालन नहीं होने पर देय राशि पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। साथ ही उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 की धारा 72 के तहत आगे की कार्रवाई भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुनील ने आयोग के समक्ष बताया कि उसने 18 अगस्त 2018 को एक रेफ्रिजरेटर खरीदा था। जून 2024 में उसका कंप्रेसर ठीक से काम करना बंद कर गया जिससे फ्रिज में पर्याप्त कूलिंग नहीं हो रही थी और बर्फ भी नहीं जम रही थी। समस्या आने पर उसने कई बार कंपनी से संपर्क किया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार 29 जून 2024 को उसने कंपनी को ई-मेल भेजकर शिकायत पर कार्रवाई करने और किसी वरिष्ठ अधिकारी का संपर्क नंबर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

इसके जवाब में कंपनी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा और बाद में अपनी प्रतिनिधि के माध्यम से ई-मेल भेजकर असुविधा के लिए खेद जताया। कंपनी ने फ्रिज की मरम्मत के लिए एक-दो दिन का समय भी मांगा लेकिन इसके बावजूद खराबी दूर नहीं की गई। वहीं कंपनी की ओर से आयोग में दलील दी गई कि तकनीकी निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि कंप्रेसर और पीसीबी मॉड्यूल बदलने की आवश्यकता है। कंपनी का कहना था कि कंप्रेसर वारंटी में कवर था, जबकि पीसीबी मॉड्यूल के लिए उपभोक्ता को भुगतान करना था। आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया और अनावश्यक मुकदमेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आयोग ने कंपनी के इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। आयोग ने कहा कि कंपनी यह साबित करने के लिए कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी कि उसका तकनीशियन वास्तव में शिकायतकर्ता के घर गया था। न तो कोई निरीक्षण रिपोर्ट रिकॉर्ड पर पेश की गई और न ही संबंधित इंजीनियर का शपथ-पत्र दाखिल किया गया। ऐसे में कंपनी का दावा विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।

आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि रेफ्रिजरेटर वारंटी अवधि के दौरान खराब हुआ था और कंपनी उसकी खराबी दूर करने में असफल रही। इससे सेवा में कमी सिद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed