फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrivals of 1509 paddy have increased, reaching approximately 40,000 quintals.

Kaithal News: 1509 धान की आवक बढ़ी, करीब 40 हजार क्विंटल पहुंची 1509 धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Arrivals of 1509 paddy have increased, reaching approximately 40,000 quintals.
कैथल में धान की तुलाई करते हुए मजदूर। संवाद
कैथल। जिले की मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ने लगी है। अब तक करीब 40 हजार क्विंटल 1509 धान मंडियों में पहुंच चुका है। रविवार को मंडियों में धान की खरीद-बिक्री जारी रही और किसानों को 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला। आवक बढ़ने के साथ अगले सप्ताह मंडियों में धान की मात्रा और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं पीआर धान की अभी नाममात्र आवक है। इसकी एक-दो ढेरियां ही मंडियों में पहुंची हैं। आढ़तियों के अनुसार 1509 धान की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। इस कारण मंडियों में रोजाना आवक बढ़ रही है। फिलहाल 1509 धान की मांग बनी हुई है और गुणवत्ता के अनुसार किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है। मंडी के आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 40 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। आढ़ती राजेश का कहना है कि अगले सप्ताह आवक बढेगी। पीआर धान की आवक अभी शुरुआती दौर में है। अगले सप्ताह इसकी आवक में तेजी आने की संभावना है। पीआर धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होनी निर्धारित है।
विज्ञापन

25 से खरीद शुरू करने की मांग
किसान राजेंद्र और मनोज ने कहा कि जब मंडियों में धान पहुंचना शुरू हो गया है, तो सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से क्यों शुरू की जाए। किसानों ने सरकार से 25 सितंबर से ही पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि इससे मंडियों में फसल जमा होने की स्थिति नहीं बनेगी और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव इंद्र सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1 अक्तूबर से पीआर धान की खरीद होगी। किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। समय पर खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed