{"_id":"6712d15f6ac00f16e60341e6","slug":"the-commission-agents-are-expected-to-increase-their-commission-from-the-new-government-kaithal-news-c-18-1-knl1004-502349-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नई सरकार से आढ़तियों को आढ़त बढ़ाने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नई सरकार से आढ़तियों को आढ़त बढ़ाने की उम्मीद
Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में शुक्रवार को अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ के प्रतिष्ठान पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। इसमें आढ़तियों व किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आढ़तियों व किसानों के बीच उनकी मांगों और कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद कार्यक्रम में चर्चा की गई।
एक तरफ जहां नई सरकार के गठन के बाद आढ़तियों ने उनकी आढ़त बढ़ाने की सरकार से मांग की तो वहीं किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर सरकार का आभार जताया। आढ़तियों का कहना था कि अब नई सरकार से उन्हें आढ़त बढ़ाने की काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं तो उम्मीद है कि वे आढ़तियों और किसानों के बेहतर फैसले लेंगे। इस मौके पर चंद्रभान, राजेश पाई सहित अन्य किसान व आढ़ती मौजूद रहे।
अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि उनका मुख्य मुद्दा आढ़त न बढ़ना है। इसको लेकर वे पहले भी कई बार सरकार से इसकी मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई बात नहीं बन सकी है। इस समय महंगाई तो बढ़ गई, परंतु आढ़तियों की आढ़त नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
आढ़ती रामफल मित्तल ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है अनाज मंडियों में गेहूं हो या धान का सीजन।इस सीजन में उठान की काफी अधिक समस्या रहती है। उठान की समस्या के कारण परेशानी का सामना किसानों सहित आढ़तियों को भी करना पड़ता है।
आढ़ती धर्मबीर चहल ने कहा कि सीजन के समय में कुछ ठेकेदार अपनी मनमानी करते हैं। उनकी इन मनमानी पर लगाम जरूर लगानी चाहिए। यदि ऐसा होगा तो न तो किसान परेशान होगा और न ही आढ़ती। उनकी सरकार से मांग है कि इसलिए भ उचित व्यवस्था बनाई जाए।
किसान रवि सैनी ने कहा कि भाजपा की नई सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए एमएसपी के तहत फसलों का दाम बढ़ाया है। यह काफी सराहनीय फैसला है। किसान अंग्रेज ने कहा कि यदि सीजन में बेहतर व्यवस्था बनाई जाए तो किसानों को परेशानी नहीं झेलनी पडे़ेगी। इसके लिए भी उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।