फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The club provided prosthetic limbs to 13 disabled persons

Kaithal News: क्लब ने 13 दिव्यांगों को लगवाए कृत्रिम अंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The club provided prosthetic limbs to 13 disabled persons
15 कैथल।।कृत्रिम अंग पाने वाले दिव्यांगजन संगठन के सदस्यों के साथ। संगठन
कैथल। नारायण सेवा केंद्र की ओर से संचालित दया गुप्ता मानव मंदिर में शनिवार को इनर व्हील क्लब ने 13 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगवाए। दया गुप्ता मानव मंदिर पिछले कुछ महीनों से दिव्यांग बंधुओं के जीवन को सकारात्मक रूप देने में निरंतर प्रयास कर रहा है। विभिन्न संस्थाएं भी इन सेवा कार्यों में तन मन धन से अपना सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट 308 की चेयरमैन सुजाता आहूजा ने बताया कि क्लब के सदस्य शनिवार को नारायण सेवा केंद्र में आए और यहां ऐसे दिव्यांग बंधु जो किसी न किसी दुर्घटना में अपने हाथ पैर खो चुके थे, उन्हें कृत्रिम अंग लगवाए। कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। ऐसा आभास हुआ जैसे नया जीवन मिल गया हो।
विज्ञापन

नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग, सहसंयोजक दुर्गा प्रसाद, सचिव डॉ. अनिल जिंदल, सहसचिव डॉ. नरेश गर्ग, सेवा प्रचारक जयप्रकाश गर्ग, शेर सिंह, ज्ञान चंद भल्ला, ईश्वर गोयल और शोक मंगला ने इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा कैथल संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि पिछले करीब चार वर्षों से ये क्लब संस्थान की गतिविधियों में निरंतर सहयोग कर रहा है। पहले भी इस क्लब ने नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से कृत्रिम अंग लगवाए, जरूरतमंदों को व्हील चेयर ओर नि:शुल्क फिजियोथेरेपी सेवाओं के लिए योगदान दिया है। डॉ. नरेश गर्ग ने नारायण सेवा संस्थान की पूरी टीम की तरफ से इनर व्हील क्लब का धन्यवाद किया। नारायण सेवा संस्थान की तरफ से इनर व्हील क्लब को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने नारायण सेवा केंद्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की और सेंटर में चल रहे सभी सेवा प्रकल्पों को देखा। उन्होंने भविष्य में भी नारायण सेवा संस्थान के साथ मिलकर इन सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर काउंसलर गुरप्रीत कौर, शालिनी चौधरी, शाइनिंग स्तर प्रधान रंजू मारवाह, कैथल क्वीन प्रधान डिंपल जिंदल, कैथल क्लब प्रधान ऋचा गुप्ता, करनाल मिड टाउन क्लब प्रधान अंजू कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed