{"_id":"69bda7dfcefcc9321709505f","slug":"the-city-council-closed-down-meat-shops-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869314-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर परिषद ने बंद कराईं मांस की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर परिषद ने बंद कराईं मांस की दुकानें
Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नवरात्र के दौरान मांस बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर नगर परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई मांस की दुकानों को बंद करवाया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी।
प्रशासन के अनुसार हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत नवरात्र के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर दुकानों के खुले रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवरात्र के दौरान यदि कोई भी मांस की दुकान खुली पाई गई, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए इन दिनों मांस की बिक्री पर रोक जरूरी है। वहीं, कुछ नागरिकों ने पहले भी प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की थी।