फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The child's face scorched by the spark of pomegranate bomb

अनार बम की चिंगारी से झुलसा बच्चे का चेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The child's face scorched by the spark of pomegranate bomb
The child's face scorched by the spark of pomegranate bomb - फोटो : Kaithal
प्रतिबंध होने के बावजूद जिले में पटाखों का जमकर प्रयोग किया गया। पटाखों के कारण शहर में कई स्थानों पर बच्चों के झुलसने मामले सामने आए। इनमें एक बड़ा मामला शुक्रवार का सुबह जिला नागरिक अस्पताल में सामने आया, जिसमें पटाखे (अनार) चलाते समय एक नौ साल का बच्चा काफी झुलस गया। परिजन बच्चों को तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे और उसे इलाज के लिए दाखिल करवाया।
विज्ञापन

बच्चे के पिता पटेल नगर निवासी रिंकू ने बताया कि सुबह पड़ोस में छोटे बच्चे पटाखे जला रहे थे। उसका बेटा मयंक भी बाहर गली में खेलते हुए उनके पास चला गया। जैसे ही एक बच्चे ने अनार को आग लगाई तो वह नीचे गिर गया और मयंक की तरफ उसका मुंह हो गया। अनार से निकली चिंगारियों के कारण मयंक के चेहरे और हाथों की त्वचा झुलस गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर शाह अस्पताल में भी शहर के विभिन्न स्थानों से दो बच्चे 7 साल का अनुष और 15 वर्ष का राहुल उपचार के लिए पहुंचे। दोनों को पटाखों के कारण हाथों पर नुकसान हुआ है। इसके अलावा काफी जगह छोटे क्लीनिकों पर भी पटाखों के कारण बच्चों को चोटें लगने और मामूली झुलसने के मामले सामने आए। जहां से प्राथमिक उपचार और जरूरी दवाइयां देकर बच्चों को घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed