फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   the central government golden years of development

केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास और विश्वास के स्वर्णिम वर्ष : विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
the central government golden years of development
विधायक सतपाल जाम्बा
पूंडरी। विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक सतपाल जाम्बा शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं हैं बल्कि करोड़ों किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की कहानी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को तोड़कर कश्मीर से कन्या कुमारी तक अखंड भारत का सपना साकार किया है। वहीं अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, वन रैंक-वन पेंशन लागू करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, ऑप्रेशन महादेव, सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जन सेवा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस मौके पर डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, नगर पालिका का उप-प्रधान राम प्रसाद, ओमप्रकाश और सहायक राहुल शर्मा मौजूद रहे।

विधायक सतपाल जाम्बा

विधायक सतपाल जाम्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed