फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The case of thatch falling in village Kharak Pandava heated up

गांव खरक पांडवा में छप्पर गिरने का मामला गहराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The case of thatch falling in village Kharak Pandava heated up
कलायत। गांव खरक पांडवा में संत गुरु रविदास मंदिर परिसर में कई क्विंटल भार का छप्पर उखड़ने से मजदूर नसीब सिंह के क्षतिग्रस्त आशियाने का मामला गरमाया गया है। परिवार ने इस मामले में कोताही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में प्रभावित नसीब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि नियमों को दरकिनार कर छप्पर लगाया गया। तीन फरवरी को तेज हवा में उखडक़र छप्पर उनके मकान पर आ गिरा। उसके परिवार के सदस्यों की जान तो बच गई, लेकिन मकान क्षति ग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि बीमारी और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनके पास हालातों को सुधारने के लिए कोई साधन नहीं है। उन्होंने छप्पर हादसे की जांच करने व लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित मकान की क्षतिपूर्ति करवाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। बीडीपीओ रोजी सिंह ने बताया कि गांव खरक पांडवा में छप्पर हादसे से हुए नुकसान की शिकायत प्रभावित नसीब सिंह द्वारा दी गई है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को धैर्य रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed