{"_id":"697e6199256fbac4600bbbcc","slug":"the-caravan-left-for-umri-village-from-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-836397-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत से उमरी गांव के िलए रवाना हुआ कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत से उमरी गांव के िलए रवाना हुआ कारवां
Sun, 01 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत /राजौंद। कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में भाग लेने के लिए कलायत के श्री रैदास तख्त से एक भव्य कारवां बसों के माध्यम से रवाना हुआ। कारवां को श्री रैदास तख्त प्रबंध समिति के प्रधान डॉ. प्रीतम कौलेखा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने से पूर्व धार्मिक यात्रा से जुड़ी सभी परंपराओं का विधिवत निर्वहन श्री रैदास तख्त के महात्मा गुरुप्रसाद द्वारा कराया गया। इस दौरान गुरु रविदास जी के संदेशों, समता, भाईचारे तथा सामाजिक मेलजोल पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजकिशन राणा, पूर्व पार्षद राजेश ज्येष्ठ, पार्षद कुमारी रेणू धानिया, कुलदीप दहिया, विनोद ज्येष्ठ, कृष्ण कुमार, राहुल मेहरा, लखपत राय उपस्थित रहे।
उधर, राजौंद से भी समाज के लोगों का जत्था रवाना हुआ। प्रधान राजकुमार चौहान ने कहा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कुरुक्षेत्र में जनसैलाब उमड़ेगा। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय रैली में मुख्य अतिथि के रूप से नायब सिंह सैनी व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार की पंचायत मंत्री हरियाणा सरकार करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रेम चोपड़ा, पार्षद प्रतिनिधि अंकित, अजय ग्रोवर, धूप सिंह, रामेश्वर सरपंच बलवीर मन्नू पल्ली ओम धर्मपाल व भारी संख्या में ग्रामीण रवाना हुए।