{"_id":"69347d9c673bf704270d760a","slug":"the-bus-was-attacked-for-not-stopping-two-accused-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141751-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस न रोकने पर किया था हमला, दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस न रोकने पर किया था हमला, दो आरोपी काबू
Sun, 07 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो के परिचालक से मारपीट करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार, परिचालक सुभाष ने दी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर 2025 को ड्यूटी पूरी कर वह करनाल से कैथल बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस दो युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी कैश भी लूट लिया गया। दोनों आरोपी मौके से भाग गए। रोडवेज कर्मचारियों ने घायल परिचालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, दो महीने पहले भी यही युवक उनसे मारपीट कर चुके थे, जिसकी एफआईआर थाना सिविल लाइन में दर्ज है।
एसआई कुलदीप की अगुवाई वाली टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए गांव दुब्बल निवासी राममेहर और नीरज को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गिरफ्तारी में देरी के चलते रोडवेज यूनियन ने दो दिन पहले चक्का जाम की चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस व कर्मचारियों के बीच बैठक हुई और पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
आरोपी बोले- बस नहीं रोकने पर हुई कहासुनी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब दो महीने पहले वे कैथल से अपने गांव जाने वाली बस छूट जाने पर लिफ्ट लेकर बस के पीछे पहुंचे थे। उन्होंने बस रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने नहीं रोकी। चीका बाईपास पर बस रुकने पर ड्राइवर और परिचालक सुभाष से कहासुनी व मारपीट हो गई थी, हालांकि बाद में आपसी समझौता हो गया था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र जाने के लिए कैथल बस अड्डे पर पहुंचे तो उनकी सुभाष से फिर कहासुनी हो गई। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने गुस्से में आकर परिचालक पर हमला कर दिया।