फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The bus stand is yearning for its identity

Kaithal News: अपनी पहचान को तरस रहा बस स्टैंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
The bus stand is yearning for its identity
कलायत। प्रतिदिन सैंकड़ों यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाने वाला कलायत बस स्टैंड लंबे समय से खुद अपनी पहचान को तरस रहा है। सर्दी के साथ साथ कोहरे का मौसम चल रहा है। हरियाणा रोडवेज की बसों में हजारों यात्री सफर करते हैं लेकिन कलायत बस स्टैंड पर दोनों मुख्य गेटों पर सांकेतिक बोर्ड न होने के कारण खास कर दूर दराज के यात्रियों को समस्या का सामना कर पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि सुबह व रात के समय जब कोहरा होता है तो बस में सवार होकर कलायत के बस स्टैंड का कई बार तो पता ही नहीं चल पाता की हम कहां पर पहुंच चुके हैं। मुख्य दोनों गेटों के साइन बोर्ड लंबे समय से फटे हुए हैं, लेकिन परिवहन विभाग इस और कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर बस स्टैंड की सौगात मिली थी।
विज्ञापन

काफी समय से दोनों मुख्य गेटों पर कोई साइन बोर्ड नहीं है। यात्रियों का कहना है कि यातायात सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। जमीनी स्तर पर सब कुछ होच-पोच है। सरकार ने जन सुविधा के मद्देनजर सभी विभागों को कार्यालय की पहचान सुनिश्चित करने के लिए साइन बोर्ड सहित महत्वपूर्ण प्रोटोकाल को पूरा करने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे लक्ष्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। ताकि लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हुए किसी विभाग या संस्थान की पहचान करने में कोई दिक्कत आड़े न आए। कलायत बस स्टैंड पर सुविधाएं जुटाने में न जाने क्यों रोडवेज विभाग पीछे है? बावजूद इसके कलायत के महत्व को विभाग की ओर से संजीदगी से न लेना हर किसी को हैरत में डाल रहा है। कलायत बस स्टैंड प्रभारी ने बताया कि साइन बोर्ड और अन्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है। उम्मीद है कि अधिकारी जल्द समस्या का हल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed