{"_id":"67f6cff63c97ad98cd080576","slug":"the-body-of-gurmeet-who-drowned-in-sangrauli-canal-was-found-after-five-days-kaithal-news-c-245-1-kht1007-130414-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच दिनों बाद मिला संगरौली नहर में डूबे हुए गुरमीत का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच दिनों बाद मिला संगरौली नहर में डूबे हुए गुरमीत का शव
विज्ञापन
ढांड। संगरौली नहर में शनिवार को डूबे हुए लडक़े का शव पांच दिन बाद बुधवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिल गया। ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रेहडा माजरा निवासी लगभग 20 वर्षीय गुरमीत का शव आज संगरौली नहर में घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक गुरमीत के मामा देवीदयाल ने बताया कि शव को ढूंढने में जिला की ओर से उन्हें कोई सहयोग नही मिला। ग्रामीणों तथा रिश्तेदारों की ओर से पांच दिनों से नहर के पुलों अपने स्तर पर पहरे बिठाए हुए थे ताकि कहीं उसका शव मिल जाए। देवीदयाल ने बताया कि जिस दिन उनका भांजा नहर में डूब गया था उसी दिन उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की थी कि नहर का पानी कम करवा दिया जाए तो उनके भांजे का शव मिल सकता है। लेकिन प्रशासन की ओर से नहर का पानी कम नही करवाया गया। यह तो सप्ताह के बाद आपने आप ही नहर विभाग ने रूटिन में पानी बंद किया तो उसके आज उनके भांजे का शव पानी में ऊपर उतराता हुआ मिला।
09डीएचडी02 नहर किनारे शव को देखते हुए ग्रामीण व परिजन।