{"_id":"68e15ea7695fe0de69017472","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-drain-he-had-gone-to-graze-cattle-kaithal-news-c-18-1-knl1004-752674-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ड्रेन में मिला युवक का शव, पशुओं को चराने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ड्रेन में मिला युवक का शव, पशुओं को चराने गया था
Sat, 04 Oct 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ककराला गांव में करीब 21 वर्षीय युवक का शव ड्रेन में पाया गया। युवक दो दिन पहले पशुओं को चराने के लिए बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गांव के किसी व्यक्ति पर हत्या कर शव ड्रेन में फेंकने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सीवन थाने में युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।
अस्पताल पहुंचे युवक के चाचा जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा जगदीप 2 अक्तूबर की सुबह भैंसों को लेकर चराने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वह सिर्फ लापता हो गया है, लेकिन शनिवार को जब उसका शव ड्रेन में पाया गया, तो उन्हें संदेह हुआ कि हत्या करके शव फेंका गया है।
परिजनों ने यह भी बताया कि सुबह गांव के लोग अपने पशुओं के लिए ड्रेन गए थे और उन्होंने ही शव देखा तथा परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक अभी अविवाहित था।