{"_id":"6334ad690ef1014f103439ec","slug":"the-audience-got-emotional-on-the-meeting-of-shri-ram-sita-kaithal-news-knl1227352100","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम-सीता मिलन पर दर्शक हुए भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम-सीता मिलन पर दर्शक हुए भावविभोर
विज्ञापन
45-कैथल। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में परिसर में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान राम व लक्ष्मण के स
- फोटो : Kaithal
कैथल। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब की रामलीला के तीसरे दिन विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण के जनकपुरी जाना, श्रीराम-सीता का वाटिका में मिलन, और सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन किया गया। श्रीराम-सीता के विवाह पर दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
राधा-कृष्ण झांकी व आरती के बाद मंचन का शुभारंभ किया। मंचन में दिखाया गया कि विश्वामित्र भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के साथ जनकपुरी जाते हैं। वहां वाटिका में श्रीराम और सीता का मिलन होता है। इसके बाद सीता स्वयंवर होता है। स्वयंवर में शिव धनुष नहीं टूटने से राजा जनक विचलित होते हैं। इसके बाद श्री राम विश्वामित्र की आज्ञा लेकर धिनुष भंग कर देते हैं।
रामलीला मंचन में ड्रा निकाला गया। डोगरा गेट निवासी गौरव सिंगला और चंदाना गेट निवासी दीपांशी का पुरस्कार निकला। रामलीला में चन्नी ने श्रीराम, तरसेम ने लक्ष्मण, सुशील सिंगला ने सीता, टेक चंद वर्मा ने राजा जनक, राजेश सैनी ने शंकर, जगरुप सैनी ने विश्वामित्र, गौरव शर्मा ने रावण, साहिल ने परशुराम का किरदार निभाया। इस मौके पर धर्मबीर असीजा, सोनू, रिंकू, जगजीत, जगजीत, राजेश सैनी, अजय सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव बिरथे बाहरी में सीता स्वयंवर का मंचन
राजौंद। गांव बिरथे बाहरी में रामलीला का मंचन किया। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने शुभारंभ किया। पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि रामलीला का आयोजन बड़े श्रद्धा के साथ किया जाता है। माजरा ने कहा कि भाइयों में इतना प्यार होना चाहिए, जितना श्रीराम और लक्ष्मण में था। इस दौरान सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। संवाद