फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The atmosphere became devotional due to the chanting of Radhey-Radhey

Kaithal News: राधे-राधे के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय

Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere became devotional due to the chanting of Radhey-Radhey
02 सीवन में आयोजित प्रभात फेरी में भजन गाते गायक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सीवन नगर में आयोजित प्रभात फेरियों की श्रृंखला में शुक्रवार प्रातः श्रद्धालु राकेश नरूला के निवास स्थान से प्रभात फेरी निकाली गई। जैसे ही श्री कृपा बिहारी जी की भव्य पालकी व पावन ध्वज नगर भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुँची, श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी के जयघोषों से स्वागत किया। संकीर्तन की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रभात फेरी के आयोजन में श्रीकृष्ण प्रेमियों की अपार सहभागिता देखने को मिली। समिति के प्रधान सुरेश सरदाना तथा सदस्य मोंटी कामरा व हरिकिशन तनेजा ने बताया कि अब तक कुल 24 प्रभात फेरियां सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं, और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक यह श्रृंखला 32 फेरियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभात काल में प्रभु नाम स्मरण न केवल दिन की शुभ शुरुआत करता है, बल्कि हृदय को शांति और आनंद से भी भर देता है।

कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली के कलाकारों ने अपने मधुर गायन से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विकास मल्होत्रा का भजन “तू राधे-राधे बोल, द्वार खुल जाएगा” और संजय आहूजा की प्रस्तुति “कृपा को क्या मैं गाऊं, कृपा से गा रहा हूं” विशेष रूप से सराहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्रमुख भजन गायकों में खैरातीलाल, सागर शर्मा, राजीव मिड्डा, धीरज गंभीर, समीर नागपाल और महेंद्र मुंजाल ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।इस शुभ अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिनमें रमेश तनेजा, हरदीप नागपाल, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, जीत कामरा, शक्ति शर्मा, महावीर राणा, केवल कृष्ण मिड्ढा, संतलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

02 सीवन में आयोजित प्रभात फेरी में भजन गाते गायक। संवाद

02 सीवन में आयोजित प्रभात फेरी में भजन गाते गायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed