फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The annual 'Chhariyon ka Mela' (Procession of Sacred Staffs) in honor of Goga Pir concluded with great fanfare.

Kaithal News: गोगा पीर पर वार्षिक छड़ियों का मेला धूमधाम से हुआ संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The annual 'Chhariyon ka Mela' (Procession of Sacred Staffs) in honor of Goga Pir concluded with great fanfare.
मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
कलायत। श्री जाहर वीर गोगा पीर धार्मिक स्थल पर छड़ियों का वार्षिक मेला आयोजित हुआ। इस मेले में इस बार भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। धार्मिक स्थल से लेकर आसपास का पूरा आवासीय क्षेत्र मेला परिसर में बदल गया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति ने गोगा माड़ी स्थल को विशेष रूप से सजाया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। मेले की मुख्य बात छड़ियों की विशेष पूजा अर्चना है। छड़ी के पूजा स्थल पर पहुंचने से पहले गुरु गोरख नाथ जी की पूजा होती है। इसके बाद छड़ी को श्रद्धालुओं के लिए स्थापित किया जाता है। पूजा अर्चना देर सायं तक जारी रही। महिलाएं उमंग और उत्साह से लोकगीत गाती हुई धार्मिक स्थल पर पहुंची। सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए जुगनू जी भगत के पवित्र स्थल पर पहली छड़ी का हवन के साथ पूजन हुआ।
विज्ञापन


जाहरवीर गोगा का इतिहास और परंपरा
प्रबंध समिति के प्रधान सुरेंद्र राणा ने बताया कि यह मेला हर साल भादों माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी को लगता है। जाहरवीर गोगा को जन्म से अजेय माना जाता है। उनकी कथा नाथ संप्रदाय के युग में वर्णित है। उन्होंने सभी धर्मों के सम्मान की रक्षा के लिए फिरोजशाह द्वितीय से युद्ध किया था। गोगा ने राजस्थान के जोहर नामक स्थान पर समाधि ली थी। उनकी स्मृति में भादों मास की नवमी को भी एक विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आस्था और मेले की गतिविधियां
पवित्र छड़ियों के शुरू होने के स्थान व नगर खेड़ा से अनेक श्रद्धालु दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे। भगत विनोद धीमान ने बताया कि गोलू, विक्रम राणा, अनमोल राणा, केशव नैनवाय और मुकेश शर्मा ने दो किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। उन्होंने सभी की सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मेला परिसर में कई स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए, जहां कढ़ी चावल और हलवा पूरी का प्रसाद बांटा गया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की, तथा सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। हर वर्ष की तरह इस बार भी पार्क के पास अस्थायी स्टेडियम में कुश्तियों का आयोजन किया गया।

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed