फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused who got the exam done by another woman arrested

Kaithal News: दूसरी महिला से परीक्षा दिलवाने वाली आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
The accused who got the exam done by another woman arrested
कैथल। गुहला पुलिस ने अपने स्थान पर दूसरी महिला से परीक्षा दिलवाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवती ने गत 22 अक्तूबर को सीईटी ग्रुप डी परीक्षा में सांयकालीन सत्र के दौरान दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में अपने स्थान पर दूसरी महिला को बैठाया था। इसकी जांच थाना गुहला पुलिस के एसआई सुभाष चंद ने करते हुए कैलरम निवासी आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 21 व 22 अक्तूबर को सीईटी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 22 अक्तूबर को सांयकालीन सत्र के दौरान दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट दर्शना देवी ने शिकायत दी थी कि उनके केंद्र पर दो परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक मैच नहीं किए। दोनों परीक्षार्थी अपनी परीक्षा संबंधी पहचान पत्र नहीं दिखा सके, जो दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला परीक्षार्थी कविता रीतू की जगह परीक्षा दे रही थी। दूसरी परीक्षार्थी अमरलता पूजा के जगह परीक्षा दे रही थी। आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आगामी जांच के दौरान आरोपी कविता निवासी गांव नीमवाला व अमरलता निवासी कलौदा खुर्द जिला जींद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed