{"_id":"64ef99ce76537523c50ada94","slug":"the-accused-who-bought-stolen-goods-was-caught-kaithal-news-c-18-1-knl1004-208114-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को पकड़ा
Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल। किठाना से चोरी हुए एक ट्रक के अंदर रखे सामान को खरीदने वाले आरोपी नगीना जिला मेवात निवासी मोहम्मद फरीद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किठाना निवासी भूप सिंह की शिकायत के अनुसार वह कई साल से मोटर कंपनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र में गाड़ी चलाता है। चार मार्च को वह कंटेनर (ट्रक) लेकर इंदौर से जीरकपुर के लिए चला था। छह मार्च को वह थुआ मोड़ किठाना पर कंटेनर को रोककर अपने घर चला गया। आठ मार्च की सुबह जब वह आया तो वहां कंटेनर नहीं मिला, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। इस बारे में थाना राजौंद में मामला दर्ज था।
पुलिस के मुतबिक, इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद फरीद ने कंटेनर में लोड अगरबत्ती, पापड़ व अन्य सामान चोरी का जानते हुए आरोपियों से खरीदा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।