फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused of firing at the house was sent to jail.

Kaithal News: घर पर फायरिंग करने के आरोपी को भेजा जेल

Sat, 22 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing at the house was sent to jail.
Iसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

I
Iकैथल। पूंडरी में एक घर पर फायरिंग करने वाले फतेहपुर निवासी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने दी। इससे पूर्व चार आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है।
I
Iशिकायतकर्ता प्रदीप कुमार के अनुसार, 1 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर उसके घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। फायरिंग से घर की मौंटी व शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्य से परिवार को कोई चोट नहीं आई। मामले में थाना पूंडरी में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

I
Iजांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश और एसआई धर्म सिंह की टीम ने आगे बढ़ाई। इससे पहले पुलिस आकाश, जसबीर, विनोद उर्फ नोदी और प्रदीप समेत चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश और अभिषेक ने अपने साथियों विनोद व प्रदीप के साथ मिलकर यह फायरिंग करवाई थी। शिकायतकर्ता के बेटे का एक लड़की से रिश्ता तय हुआ था, जिसे अभिषेक और उसके साथी तुड़वाना चाहते थे। धमकाने के इरादे से ही उन्होंने घर पर फायरिंग की थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed