फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused in the murderous attack was arrested on court orders.

Kaithal News: कातिलाना हमले को आरोपी कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
The accused in the murderous attack was arrested on court orders.
कैथल। अदालत के आदेश पर कातिलाना हमला करने वाले भगोड़े अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना ढांड एसएचओ सुनील कुमार व भान सिंह की टीम ने आरोपी गांव दीवाना जिला कुरुक्षेत्र निवासी जसविन्द्र उर्फ बिन्द्र को गिरफ्तार किया है। 27 सितंबर 2017 को ढांड थाना क्षेत्र में 2 पक्षो में लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसमें गोली भी चलाई गई थी। जिसमें कई व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में आरोपी जसविन्द्र पर कातिलाना हमले करने का आरोप था। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी अदालत से जमानत लेने के बाद दोबारा न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 5 अक्तूबर 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed