फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused in the bribery case was handed over to the police on remand

Kaithal News: रिश्वत मामले का आरोपी पुलिस को रिमांड पर साैंपा

Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The accused in the bribery case was handed over to the police on remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम की ओर से 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए नगर परिषद के जेई व योजना के प्रबंधक को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। पूछताछ के लिए दोनों को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपये मांगे थे। अब एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


मामले में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता बताई जा रही है। प्रथम जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पंजाब व चंडीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और वे दोनों कांट्रेक्ट बेस पर लगे हुए थे। एसीबी का कहना है कि टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। अब रिमांड पर यह भी जाना जाएगा कि इस मामले में आरोपियों की ओर से लिए गए रुपये कितने लोगों के बीच बांटे जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में जेई तरुण और प्रबंधक विशाल गुप्ता शामिल हैं। साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों ने कितने लोगों से योजना का लाभ देने की एवज में रिश्वत ली हुई है।

एसीबी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इन आरोपियों से अदालत से एक दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed