फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused female head constable absconded from the police station

थाने से आरोपी महिला हेड कांस्टेबल फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The accused female head constable absconded from the police station
कैथल। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार रात थाना सिविल लाइन में दबिश देकर रिश्वत मांगने की आरोपी महिला हेड कांस्टेबल (एचसी) को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। मामले की भनक लगने पर महिला कांस्टेबल थाने से फरार हो गई। विजिलेंस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस जिला प्रभारी सुरेश के अनुसार 15 मई को थाना सिविल लाइन में महिला निर्मला की शिकायत पर पुलिस ने उसी के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेंद्रो देवी कर रही है। मामले में रामपाल ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महेंद्रो देवी उसके बेटे विशाल का एफआईआर से नाम निकालने के लिए दस हजार रुपये की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

उसके पास पैसे देने के लिए नहीं हैं। इस पर उसने इस संबंध में विजिलेंस में शिकायत दी। इस शिकायत के बाद विजिलेंस ने डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर मंगलवार रात थाना सिविल लाइन में दबिश दी। वहां महेंद्रो देवी नहीं मिली। करीब दो घंटे तक विजिलेंस टीम थाने में ही रहकर इंतजार करती रही। लेकिन एचसी महेंद्रो देवी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
घटनाक्रम के अनुसार 15 मई को जनकपुरी कालोनी निवासी निर्मला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पास चार लड़की और एक लड़का है। उसके पति का भाई रामपाल उनके पास ही रहता है। उसकी 19 वर्षीय लड़की साक्षी घूमने के लिए गई थी। वहां रामपाल के बेटे विशाल ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। अगली सुबह वहकहीं जाने की तैयारी में थी कि अचानक रामपाल के पुत्र अनुराग ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। उसने रोका तो रामपाल की पत्नी आशा, बेटे अनुराग व विशाल ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed