फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accident took away his leg, he started walking again with the help of a caliper.

Kaithal News: हादसे ने छीना पैर, कैलिपर से फिर चलने लगा

Tue, 04 Mar 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The accident took away his leg, he started walking again with the help of a caliper.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगों की सेवाभाव में जुटा दया गुप्ता मानव समिति सेवा केंद्र जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। संस्थान ने रविवार को चार दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाए तो उनके चेहरे खिल गए। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने उनका उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान शाखा संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि सेवा केंद्र में हर रोज किसी न किसी दिव्यांग को निशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निशा, मलखान सिंह एवं अमृतपाल को कृत्रिम हाथ और सोनू सैनी को कृत्रिम पैर लगाया गया। सोनू सैनी ने बताया कि छह महीने पहले किसी दुर्घटना में उसका दायां पैर घुटने के नीचे से कट गया था। उसके बाद वो बहुत लाचारी का जीवन जी रहा था। हर काम के लिए उसे दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। नारायण सेवा केंद्र में कृत्रिम पैर लगने के बाद वो बहुत आसानी से अपने पैरों पर चल पा रहा है। अब वो किसी पर निर्भर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सेवा केंद्र में एक निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर भी है। इसमें प्रतिदिन 80 से 90 जरूरतमंदों का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण और मोबाइल रिपेयरिंग के कोर्स भी करवाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का पहला बैच 10 मार्च से शुरू होगा, जिसके लिए जरूरतमंद विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नारायण सेवा केंद्र में करवा सकते हैं। उन्होंने गिरिराज मित्र मंडल और नारायण सेवा संस्थान शाखा के सभी सदस्यों की और शहरवासियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. दया गुप्ता, जयप्रकाश गर्ग, कुलदीप गर्ग अशोक मंगला, दीपेश गोयल, सोनू बंसल और अन्य सभी सदस्यों ने दिव्यांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed