{"_id":"688d29aa042d900b420f98e3","slug":"the-80-year-old-school-building-is-dilapidated-it-gets-flooded-in-the-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1010-135636-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 80 साल पुराने स्कूल का भवन जर्जर, बारिश में भर जाता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 80 साल पुराने स्कूल का भवन जर्जर, बारिश में भर जाता है पानी
विज्ञापन
कैथल। शहर के अमरगढ़ गामड़ी स्थित 80 साल पुराने स्कूल में बारिश के मौसम में जलभराव हो जाता है। वहीं, इस स्कूल में प्राइमरी व हाई स्कूल स्तर के 500 विद्यार्थी महज 12 कमरों में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं।
स्कूल प्रशासन का कहना है कि यहां पर जगह काफी कम है। ऐसे में या तो प्राइमरी विंग की कक्षाएं लग सकती हैं या केवल हाई स्कूल की। इस स्कूल की दीवारें जर्जर होने से गिरने का भय रहता है। इस स्कूल का निर्माण वर्ष 1954 में हुआ था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने इसे जर्जर घोषित नहीं किया है। इसके शौचालयों की हालत भी खस्ता हो चुकी है। स्कूल प्रशासन का कहना है बजट की अनुमति न मिलने के कारण स्कूल में कमरों का निर्माण नहीं हो पाया है। केवल एक बार वर्ष 2015 में इस भवन की मरम्मत करवाई गई थी, जिसे 10 साल हो गए हैं।
स्कूल की बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त है। दशकों पुरानी बिजली की फिटिंग भी ठीक नहीं है। संवाद