फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The 11th Chhath festival will be celebrated with great enthusiasm from November 13 to 16.

Kaithal News: 11वां छठ पर्व महोत्सव 13 से 16 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The 11th Chhath festival will be celebrated with great enthusiasm from November 13 to 16.
छठ पर्व को लेकर बैठक करते पूर्वांचल जन विकास मंच के सदस्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। पूर्वांचल जन विकास मंच कैथल की ओर से छठ पूजा पर्व के लिए शहीद स्मारक के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बैठक की गई। इसमें मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आगामी छठ पूजा पर्व के आयोजन, तैयारियों और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने छठ पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए इसे मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान सेवक जय कृष्ण राय ने बताया कि इस बार 11वां छठ पर्व महोत्सव 13 से 16 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के तहत 15 नवंबर को डेरा बाबा शीतलपुरी डेरे के तट पर छठ मैया का जागरण आयोजित किया जाएगा। उप प्रधान धनंजय ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज की आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था से जुड़ा होने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का भी संदेश देता है। मंच की ओर से समाज के सभी सदस्यों से छठ पूजा के आयोजन में सहयोग करने व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक एकता और सहयोग के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती दी जा सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान अशोक साहू, महासचिव शाहिद आलम, सचिव अश्विनी, कोषाध्यक्ष अशोक महतो, संतु पासवान, विकास सदानंद, अजय और विजय मौजूद रहे।

छठ पर्व को लेकर बैठक करते पूर्वांचल जन विकास मंच के सदस्य। विज्ञप्ति

छठ पर्व को लेकर बैठक करते पूर्वांचल जन विकास मंच के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed