{"_id":"57c485c54f1c1b634b2cb909","slug":"tense-people-asking-iccha-mirtue-president-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की स्वीकृति
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन द्वारा आशियाने गिराए जाने की दहशत में जी रहे कलायत के लोगों ने एक बैठक में राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। कलायत निवासी लीलू राणा, जोगीराम निर्मल, मनीराम निर्मल, शिव कुमार राणा, राजीव शर्मा, राजेंद्र राणा, संजीव निर्मल ने एक बैठक का आयोजन कर कहा कि पीढ़ियों से वे लोग अपने मकानों में रह रहे हैं। अब यदि प्रशासन उनके मकानों को गिराने पर आमादा है तो उससे बेहतर है कि वे लोग सामूहिक तौर पर आत्महत्या कर लें।
जोगी राम निर्मल ने कहा कि वे उनके परदादा द्वारा बनाए गए मकान में रह रहे हैं आज प्रशासन उस भूमि को तालाब बता कर उनके मकानों को गिरा रहा है। लोगों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा उनके मकानों की असेसमेंट की गई है, वे हर साल हाउस टैक्स भरते हैं। अब उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। लोगों ने अपनी समस्या को लेकर वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व प्रशासन से बार बार अपील की पर कहीं भी सुनवाई नही हो पाई। राष्ट्रपति से लोगों ने मांग की है कि या तो उनके सिर पर बनी छतों को सुरक्षित रहने दें अन्यथा इच्छा मृत्यु की स्वीकृति प्रदान की जाए।