फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temperature starts rising again, take precautions

Kaithal News: फिर बढ़ने लगा तापमान, बरतें एहतियात

Tue, 14 May 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Temperature starts rising again, take precautions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार सुबह से ही धूप खिल गई थी। दोपहर के समय में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में सावधान रहना होगा, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं।

अधिक धूप होने से दोपहर के समय में सड़कें व बाजार सुनसान दिखे। दोपहर के समय में लोग जरूरी काम से ही घर से निकले। उधर, जैसे जैस तापमान बढ़ रहा है। वैसे वैसे अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद हजारों की संख्या में मरीज पहुंचे। खांसी, जुकाम, बीपी, शुगर, दमा, सांस सहित अन्य मरीज शामिल रहे। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम परिवर्तनशील है। कभी अधिक गर्मी हो रही है तो कभी बारिश होने से तापमान कम हो रहा है। ऐसी में खांसी, जुकाम, बुखार के अधिक मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग-

गर्मी के बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों की अधिक मांग बढ़ी है। लोग गर्मी से बचाव के लिए सड़कों किनारे लगने वाली जूस रेहड़ियों, कोल्ड्रिंक, नारियल पानी की मांग बढ़ी है। दोपहर के समय में नारियल पानी की रेहड़ियों पर नारियल की अधिक मांग है। 70 रुपये प्रति एक नारियल बिक रहा है। नारियल पानी पीने से शरीर में नई ऊर्जा आती है और बीमारियों को दूर करने में कामयाब माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मई तक आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। लगातार धूल खिलेगी और तापमान भी बढऩे की संभावना है। अगले सप्ताह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed