{"_id":"6272d4fcf1f5bc25866680fd","slug":"temperature-dropped-due-to-light-drizzle-kaithal-news-knl107095068","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
20-कैथल। राहत की बूंदाबांदी...............शाम हुई बूंदाबांदी से लोगों को भीष्ण गर्मी से निजात मिली बुधवार अ
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। भीषण गर्मी झेल रहे कैथल वासियों को बुधवार को हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली। अचानक हुए मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में तेज बारिश तो कहीं नहीं हुई, लेकिन दो-तीन बार हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गौरतलब है कि तापमान बढ़ने के कारण लोगों का गर्मी से जीना मुहाल था। साथ ही बिजली कटौती से भी लोग परेशान थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटा खाया और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हलकी बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा और बारिश के आसार रहेंगे। बारिश से सब्जी की फसल को काफी फायदा मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि कई दिनों से धूल भरी आंधी चल रही थी। उससे राहत मिलेगी। जिन किसानों ने कुछ दिन पहले कपास की बिजाई की है उनकी फसल खराब हो सकती है और दोबारा बिजाई करनी पड़ सकती है।

19-कैथल। छाई काली घटा..........बुधवार को बदलते मौसम के दौरान आसमान में छाए काले बादल।- फोटो : Kaithal
विज्ञापन