फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temperature dropped due to drizzle but now heat will increase

Kaithal News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान पर अब बढ़ेगी गर्मी

Fri, 06 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle but now heat will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार देर शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी लेकिन अब आगे गर्मी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

बुधवार को तापमान सामान्य से कम रहा। देर शाम को भी बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। अब छह से नौ जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिसके कारण गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले 10-12 दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के प्रभाव से तापमान सामान्य से कम बना है। इस दौरान पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। धूलभरी आंधी भी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में वीरवार को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने आगाह किया कि यदि तेज बारिश होती है तो खरबूजे की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि हालात के अनुसार फिलहाल गर्मी बढ़ने की संभावना है।


हवाओं में होगा बदलाव ः चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव के कारण कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल तथा हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है लेकिन छह जून से फिर से हवाओं में बदलाव हो सकता है। हवाएं उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हो जाने की संभावना है। जिसके कारण छह से नौ जून तक मौसम का मिजाज आमतौर पर खुश्क रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed