फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temperature decreased due to rain, weather will remain dry for two days

Kaithal News: बारिश से तापमान में आई कमी, दो दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

Mon, 16 Jun 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Jun 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased due to rain, weather will remain dry for two days
कैथल। जिले में रविवार सुबह बारिश होने के बाद तापमान में कमी आई है। इससे गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश होने से अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 38 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 28 डिग्री पर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी व पूर्वी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिल है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 24 जून से मानसून के आने की संभावना है। रविवार सुबह से ही मौसम बदल गया था जिससे आसमान में बादलवाही छाई हुई थी और सुबह 9 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक आ गई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, किसान भी अब धान की बिजाई कर सकेंगे। बारिश होने पर सिंचाई में फायदा होगा। यहां बता दे कि पिछले एक पखवाड़े से लोगों को गर्मी बढ़ने से परेशानी हो रही थी। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

पिछले करीब आठ दिनों से प्रचंड गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। सुबह 9 बजे से ही चिलचिलाती धूप शुरू हो जाती थी, हालांकि दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और उमस बढ़ गई। बीते दो पहले ही तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन बारिश के बाद तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने पहली बार हरियाणा राज्य में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 18 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान थोड़ा गिर सकता है। उन्होंने बताया कि 18 से 23 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed