{"_id":"663966ffcebd1fc1a7031ce4","slug":"temperature-crossed-40-extreme-heat-and-heat-wave-made-people-miserable-kaithal-news-c-18-1-knl1004-384075-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पारा 40 पार, भीषण गर्मी और लू ने लोगों को किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पारा 40 पार, भीषण गर्मी और लू ने लोगों को किया बेहाल
Tue, 07 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में गर्मी का सितम सोमवार को भी जारी रहा। अधिकतम पारा 40 डिग्री पार हो गया है। तेज धूप के चलते सुबह 11 बजे से ही मौसम काफी गर्म रहा। रही सही, कसर गर्म हवाओं ने पूरी कर दी। भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया।
गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखे। राहगीर छांव व पानी तलाशते दिखे। सड़कों पर निकले लोगों ने सिर पर कपड़ा ढक कर गर्मी से बचाव किया। इधर भीषण गर्मी में कूलर से भी निजात नहीं मिल रही। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से घर लौटते बच्चों को उठानी पड़ी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि विशेष रूप से दोपहर में लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के रंग के हल्के, ढीले व पूरे सूती कपड़े पहनें। धूप में जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
विज्ञापन
मिट्टी के घड़े व सुराही की बढ़ी मांग ः भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है। शहरों में शीतल जल के लिए जहां लोग फ्रिज व वाटर कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के घड़े व सुराही की मांग बढ़ गई है। लोग घड़ा व सुराही खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
आगामी एक सप्ताह तक आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर की गर्मी से बचकर रहें। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद