{"_id":"6215310b22d99457cc23ea76","slug":"tell-the-status-of-garbage-disposal-in-two-days-kaithal-news-knl99823858","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मांगी कैथल नगर परिषद से कचरा निस्तारण की स्थिति की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मांगी कैथल नगर परिषद से कचरा निस्तारण की स्थिति की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कैथल नगर परिषद से कचरा निस्तारण की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। सोमवार देर शाम डंपिंग यार्ड के निरीक्षण के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पूरी योजना बनाकर अगले दो-तीन दिनों में कचरा निस्तारण की रिपोर्ट देने को कहा है। निरीक्षण के दौरान डंपिंग यार्ड में कूड़े का ढेर लगा मिला।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार देर शाम खुराना रोड स्थित कचरा स्थल का निरीक्षण किया। यहां लगे कचरे के ढेर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी मांगी। लगभग पांच करोड़ में कचरा निस्तारण का टेंडर नगर परिषद ने कराया था। इसमें से अब भी काम पूरा नहीं हुआ है। दूसरे इस समय भी यहां कचरा डाला जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर सुनील दवे और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से करनाल में क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा की अगुवाई में सोमवार शाम टीम डंपिंग यार्ड पर पहुंची। टीम ने यहां लगे कचरे के ढेर के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही यहां निस्तारित किए गए कचरे को लेकर भी रिपोर्ट मांगी। आरओ शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि यहां साइट पर जो पुराना कचरा पड़ा है उसकी और नए डाले जा रहे कचरे के निस्तारण के संबंध में रिपोर्ट अगले दो-तीन दिनों में दें। पहले जो टेंडर दिया गया है, उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन पहले छोड़े गए टेंडर में से कितना काम हो गया, मौजूदा कचरा निस्तारण के लिए क्या योजना है। इस सबकी रिपोर्ट बनाकर देने के लिए नगर परिषद कैथल के अधिकारियों को कहा गया है। साथ ही कहा गया कि यहां यूनिट लगाकर कचरे का निस्तारण किया जाए।